Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमत के खिलाफ अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

  जनांदगांव। डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमत में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के खिलाफ युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जमकर आक्रोशित है। पार्टी के बौखलाए ...

 


जनांदगांव। डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमत में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के खिलाफ युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जमकर आक्रोशित है। पार्टी के बौखलाए कार्यकर्ताओं ने इस असहज मूल्य वृद्धि के खिलाफ आक्रोश जताते हुए शहर के हृदय स्थल पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए चौराहे पर थाली भी बजाई। प्रदर्शन को लेकर युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा केंद्र सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमतों में असहज बढ़ोत्तरी करना जनता के साथ सरासर अन्याय है। डीजल-पेट्रोल व गैस की कीमत बढ़ाए जाने की वजह से छोटे-मझोले उद्योगों व कारोबारियों की भी हालत खराब हो गई है। इस महंगाई की मार से हर वर्ग बेहाल है। डीजल-पेट्रोल एवं गैस के बढ़ते दामों के कारण ही विरोध-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, बढ़ती महंगाई के कारण जनता अपना तन ढकने के लिए कपड़ा तक खरीद पाने में असमर्थ हो गई है। इन्ही सब पीड़ाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए जकांछ के कार्यकर्ताओं को टी-शर्ट उतारकर अर्धनग्न प्रदर्शन तथा थाली पीटकर विरोध प्रकट करना पड़ रहा है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर म...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली में मनाया हरेली तिहार

किसी के श्राप से कुछ हो नहीं सकता, रमन ने भूपेश पर किया पलट...

अगर मोबाइल में मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए हैक हो चुका ...

गलती से भी गूगल पर सर्च मत कर लेना ये 6 चीजें, 10 लाख के ज...

वन विकास निगम ने वन सम्पदा को पुनर्स्थापित किया : मुख्यमंत्र...

प्रदेश में अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मलेन रायपुर में 26 जुलाई को

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

पाट जात्रा के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशह...