Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 4

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

टोक्यो ओलंपिक में मध्यप्रदेश के विवेक ने अर्जेंटीना के खिलाफ दागा था अपना पहला गोल, भारत 3-1 से जीता

  इटारसी। इटारसी से 7 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव की सड़कों पर हॉकी खेलते हुये विवेक सागर आज विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। विवेक क...

 


इटारसी। इटारसी से 7 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव की सड़कों पर हॉकी खेलते हुये विवेक सागर आज विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। विवेक की मेहनत और हॉकी का जुनून का नतीजा है कि आज टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार सुबह अर्जेंटीना से हुए मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। जीत के साथ होशंगाबाद जिले के इटारसी के चांदौन गांव के विवेक सागर प्रसाद ने ओलिंपिक में अपना दूसरे नंबर का पहला गोल किया। सागर ओलिंपिक में हॉकी टीम में मप्र से इकलौते खिलाड़ी हैं।आज के भारतीय टीम के मैच जीतने पर इटारसी में हॉकी प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार सुबह 6 बजे से अर्जेंटीना और भारत के बीच मुकाबला शुरू हुआ। 3 -1 से भारत की टीम ने जीत दर्ज की। दो गोल दूसरे खिलाड़ियों न किए। विवेक सागर ने भारतीय टीम की ओर से दूसरा गोल किया। इस यादगार पल को जिला हॉकी संघ व खिलाड़ियों ने एकत्र होकर डीएचए के सदस्य के घर बैठकर देखा।
ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की तीसरी जीत

हॉकी में रियो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट टीम अर्जेंटीना को हराने के बाद पूल ए में भारत के 9 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर कायम है। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की यह तीसरी जीत है। भारत के चार मैच हो चुके हैं। न्यूजीलैंड, स्पेन, अर्जेंटीना को भारतीय टीम मात दे चुकी है। 25 जुलाई को आॅस्ट्रेलिया हुए मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन तीन जीत से क्वार्टर फाइनल में जाना तय हो गया। पांचवां मुकाबला 30 जुलाई शुक्रवार दोपहर 3 बजे जापान से होगा।

No comments

स्थानांतरण नीति का अनुमोदन, 14 से 25 जून तक होंगे, 6 से 13 ज...

केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को मिला 28 सौ करोड़ का अतिरिक्त आब...

जननायकों के उत्कृष्ट कार्य एवं जीवंत पक्ष से अवगत करायेंगे स...

दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता ...

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति 55 निरीक्षक बनेंगे DSP

प्रधानमंत्री आवास योजना बनी ग्रामीण महिला समूहों की आजीविका ...

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बनी रजनीकांत के लिए वरदान

सुपर फुड मुनगा से कोकड़ी की महिलाओं को रही लाखों की कमाई

राज्यपाल डेका ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले स्वर्...

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया नक्सल प्रभावित की रैल...