Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ससुर की अस्थि विसर्जन करने गया युवक नदी में डूबा

रायगढ़।  रायगढ़ में रविवार सुबह अस्थि विर्सजन के लिए महानदी गया युवक लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने मौसा ससुर की अस्थियां बहा...


रायगढ़।  रायगढ़ में रविवार सुबह अस्थि विर्सजन के लिए महानदी गया युवक लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने मौसा ससुर की अस्थियां बहाने के लिए मिरौनी बैराज गया था, जहां उसका पैर फिसलने से वो पानी में ही डूब गया है। इधर, देर शाम तक गोताखोर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन मृतक का पता नहीं चल सका है। पूरा मामला कोसीर थाना इलाके का है। मृतक का नाम पंचराम सोनी (40) बताया गया है, जो कि सारंगढ़ के टेंगनापाली इलाके का रहने वाला है। बताया गया है कि देर शाम तक तलाशी के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है। दरअसल पंचराम रविवार को अपनी पत्नी की मौसी के घर मुड़पार (सारंगढ़) आया था। इसके बाद वो अस्थि विर्सजन करने के लिए सुबह ही मौसा ससुर के बेटे अजीत और अमृत के साथ महानदी पर बने मिरौनी बैराज में पहुंचे। अस्थि विर्सजन करने के बाद तीनों युवक नहाने लगे। नहाने के दौरान ही पंचराम का पैर फिसल गया और नदी के तेज बहाव में बह गया। साथ में गए युवकों ने उसे आसपास ढूंढने की कोशिश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद कोसीर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

No comments

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्ण...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण...

आत्मनिर्भरता और आत्म गौरव का प्रभावी माध्यम ग्रामीण पर्यटन :...

कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर कलेक्टोरेट परिसर में किया वृक्...

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर के सेन्ट्रल लाईब्रेरी का किया ...

अब सुकून से बीता रहे हैं जीवन बुचू राम : प्रधानमंत्री जनमन आ...

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, सुमित्रा पटेल के ल...

आर्थिक रूप से कमजोर यश को मिलेगा छात्रावास में प्रवेश

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना : पायल को म...