Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

केक ने तेंदुए से बचाई बाइक सवार दो भाइयों की जान

 बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुराहनपुर जिले में तेंदुए से दो भाईयों की जान बर्थडे केक ने बचा ली। सुनने में जरूर अटपटा लगे पर यह हकीकत है। दोनो...


 बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुराहनपुर जिले में तेंदुए से दो भाईयों की जान बर्थडे केक ने बचा ली। सुनने में जरूर अटपटा लगे पर यह हकीकत है। दोनों भाई नेपानगर से केक लेकर अपने गांव गोराडिय़ा लौट रहे थे. रास्ते में अचानक एक तेंदुए ने उनपर हमला बोल दिया. तेंदुए के हमले से दोनों भाई डर गए. तभी पीछे बैठे भाई को कुछ सूझा और उसने तेंदुए के मुंह पर केक दे मारा। इससे तेंदुए के मुंह पर केक की क्रीम लग गई। इतने में दोनों भाइयों को संभलने का मौका मिल गया. इसके बाद बाइक चला रहे भाई ने तेजी से बाइक भगा दी। तेंदुए ने थोड़ी दूर तक उनका पीछा किया और कई बार हमला भी किया, लेकिन इसके बाद तेंदुआ पीछे लौट गया। इसके बाद दोनों भाई फिरोज और साबिर मंसूरी ने चैन की सांस ली। दोनों भाईयों ने बताया कि तेंदुआ बार-बार बाइक गिराने की कोशिश कर रहा था। दोनों ने बताया कि सब कुछ बहुत तेजी से हुआ। बाइक की स्पीड तेज होने की वजह दोनों भाई तेंदुए के पंजे से बच पाए। केक लगने के बाद तेंदुए ने करीब 500 मीटर तक उनका पीछा किया। तेंदुए ने चांदनी नाले के पास तिराहे के पास अचानक हमला बोला. उन्होंने कहा कि किस्मत अच्छी होने की वजह से उनकी जान बच गई।
इलाके में भारी संख्या में रहते हैं तेंदुए
जानकारी के अनुसार नेपानगर के इस इलाके में तेंदुए भारी संख्या में रहते हैं. इससे पहले भी तेंदुओं ने कई लोगों पर हमला किया है. कई बार तेंदुए यहां से निकलकर रिहाइशी इलाकों में भी चले जाते हैं. पूरे इलाके में वन विभाग ने चेतावनी के लिए बोर्ड लगा रखे हैं.

No comments

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा

छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: ...

मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ

मंत्रि-परिषद ने म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 का किया ...

जनजाति सशक्तिकरण का धरती आबा अभियान ऐतिहासिक कदम : राज्यपाल ...

सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वाे...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक...

रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 4.30 करोड़ रूपए की ...

क्लोज सीजन में मत्स्याखेट 15 अगस्त तक पूर्णतः प्रतिबंध

'कोरबा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम'