Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

518 मूवी करने के बाद ‘पहाड़ों की रानी’ में दूर हुई गलतफहमी :अनुपम खेर

abernews . करीब आठ दिनों तक शिमला में रहने के बाद बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार अनुपम खेर मुंबई लौट गए हैं। अनुपम खेर को सिर्फ भारत में ही नहीं...


abernews . करीब आठ दिनों तक शिमला में रहने के बाद बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार अनुपम खेर मुंबई लौट गए हैं। अनुपम खेर को सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी लोग जानते हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शिमला से ताल्लुक रखते हैं। अनुपम खेर सोशल मीडिया  पर खासे एक्टिव भी रहते हैं। शिमला से लौटने के बाद उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर शिमला का एक वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो में अनुपम खेर अपनी सुबह की सैर के दौरान वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने सुबह की सैर के दौरान करीब 1.6 किलोमीटर की सैर की। वीडियो बनाने के दौरान वहां से दूध बेचने का काम करने वाले ज्ञानचंद गुजरे। ज्ञानचंद के वहां से गुजरने पर अनुपम खेर ने उनसे बातचीत की। बातचीत के दौरान खेर ने ज्ञानचंद को पूछा कि क्या वे उन्हें जानते हैं। इस पर ज्ञानचंद ने अनुपम खेर को पहचानने से इनकार कर दिया। इस पर मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा कि 518 फिल्म करने के बावजूद पहाड़ी लोग उन्हें नहीं पहचान रहे। उन्होंने कहा कि यह है पहाड़ी लोगों की मासूमियत है। इसके बाद उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि अब उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब जाने का मन कर रहा है।

मां को बाय कहना दुनिया में सबसे कठिन
इससे पहले बुधवार को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें वह अपनी मां से एक बार फिर बिछड़ने का दर्द बयां कर रहे हैं। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, कुछ दिनों के लिए मां को बाय करने का वक्त आ गया। मां शिमला में रह रही हैं, मैं मुंबई जा रहा हूं, इन 6 दिनों में मां ने पिता जी की उदारता के बहुत किस्से सुनाए। हम दोनों ने मिलकर उन्हें बहुत मिस किया। सबसे आसान होता है मां-बाप को खुश करना। दुलारी खुश तो हम खुश।

No comments

पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक...

युक्तियुक्तकरण से पोड़ी खुर्द के प्राथमिक शालाओं को मिले शिक्...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मसम्मान और आत्मनिर्भ...

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का 15वां स्थापना दिवस

शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन स...

सुशासन की रोशनी वनांचल तक अचानकमार के 12 गांवों के सोलर पैनल...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह का पचमढ़...

राजस्व मंत्री लेंगे 17 जून को विभागीय समीक्षा बैठक

ईग्नू में ऑनलाइन मोड में प्रवेश हेतु नामांकन की अंतिम तिथि 1...