Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सभी जिला अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट, मरीजों की दिक्कत होगी खत्म : PM MODI

aber अबेर न्यूज़ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अब देश भर के जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे।...


aber अबेर न्यूज़ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अब देश भर के जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। ये प्लांट पीएम केयर फंड से लगाने को मंजूरी मिली है। कुल 551 पीएसए मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को जिला मुख्यालयों के अस्पतालों में लगाने के लिए रविवार को निर्देश जारी हुआ है। ताकि देश भर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी हो सके।

इससे पूर्व केंद्र सरकार ने पीएम केयर फंड से 201.58 करोड़ रुपये 162 ऑक्सीजन प्लांट के लिए जारी किए थे। जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगने से सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी और मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही ऑक्सीजन की व्यवस्था हो सकेगी। इन प्लाटों के लगने से अगर कभी बाहर से ऑक्सीजन सप्लाई में बाधा होती है तो भी मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।

दरअसल, देश भर में अस्पताल इस समय ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहे हैं। ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों की मौत की खबरें आ रही हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने स्थानीय स्तर पर प्लांट लगाने की व्यवस्था की है। ताकि सार्वजनिक अस्पतालों में आक्सीजन की दिक्कत न हो।

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित