Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सीएम बघेल ने फिर की अपील: घरों में रहकर मनाएं होली

  प्रदेशवासियों को दी महापर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष होली का...

 


प्रदेशवासियों को दी महापर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष होली का पर्व नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों में रहकर परिवार के साथ सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की है। साथ ही लोगों से उन्हें सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यम से शुभकामनाएं भेजने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने आज प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा है कि साथियों बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मैंने होली नहीं मनाने का फैसला लिया है। आप सभी से आग्रह है कि आप अपने बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं मुझे सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यम से दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि साथियों,कोरोना संक्रमण के मामले प्रदेश में बढ़ रहे हैं, लेकिन डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि पहले की भांति मिलजुल कर इस महामारी से लड़ने की जरूरत है। आप सभी से आग्रह है कि अपने घरों में रह कर अपने परिवार के साथ सुरक्षित तरीके से होली मनाएं और कारोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करें। श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आप सभी को रंगों के महापर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का यह पर्व आपके जीवन में खुशहाली लाये।

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित