Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी: औरंगाबाद में भी लगाया गया लॉकडाउन

 औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को रहेगा। द...


 औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को रहेगा। दरअसल, कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। बता दें कि औरंगाबाद में अब तक 57 हजार 755 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 5 हजार 569 मामले अब भी सक्रिय हैं। महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है। औरंगाबाद से पहले नागपुर समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाया गया।
इन जिलों में भी लॉकडाउन
गौरतलब है कि औरंगाबाद से पहले महाराष्ट्र के कई राज्यों में लॉकडाउन का एलान किया जा चुका है। दरअसल, अकोला जिले में 12 मार्च रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया, जो 15 मार्च को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। वहीं, परभणी जिले में भी इसी अवधि के दौरान पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, जबकि पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू लागू किया गया है। इनके अलावा नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
लगातार बढ़ रहे मामले
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 15 हजार 817 नए मामले मिले, जो इस साल एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बता दें कि इससे पहले साल 2020 में अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र में एक दिन में 15 हजार मरीज मिले थे, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या में कमी आने लगी थी।

No comments