Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बैंक कैशियर को गोली मारकर बैग लेकर भाग गए बाइक सवार

abernews अबेर न्यूज रायगढ़ । आज सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण बैंक के कैशियर को गोली मारकर लूट लिया। हालांकि इस वारदात में बदमाशों...


abernews अबेर न्यूज रायगढ़
। आज सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण बैंक के कैशियर को गोली मारकर लूट लिया। हालांकि इस वारदात में बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा है। जिस बैग को लेकर बदमाश भागे, उसमें कागज भरे हुए थे। कैशियर भी सुरक्षित हैं। उन्हें पीठ पर गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, उटढकऊ  कॉलोनी निवासी विनोद कुमार लकड़ा खम्हार स्थित ग्रामीण बैंक में कैशियर हैं। वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे ड्यूटी पर बैंक जाने के लिए घर से बाइक पर निकले थे। अभी वे रास्ते में मिरिगुड़ा के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक सवार 4 बदमाश पहुंचे और उन्हें पीठ पर गोली मार दी। गोली लगते ही विनोद सड़क पर गिर पड़े और बैग उनके हाथ से छूटकर गिर गया। इसके बाद बदमाश बैग उठाकर वहां से भाग निकले।

ये भी पढ़े... 

बहन से लव मैरिज करने के कारण ,युवक को जान से मारा...

 

 आशंका जताई जा रही है कि बैग में रुपए होने की संभावना पर वारदात
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विनोद को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया गया है। गोली विनोद की कंधे के पास लगी है। बताया जा रहा है कि बैग में जरूरी कागजात लेकर विनोद घर से निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि रुपए होने की संभावना के चलते बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर लूटा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तोंगापाल पहुंचे

छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थ स्थल — श्रद्धा और आस्था की भूमि

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण...

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदे...

पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मु...

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पट...

सोमप्रसाद के जीवन में उद्यानिकी खेती से आया बदलाव

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद में निर्मा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल महासमु...