Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

वीडियो आॅन डिमांड: बुक माय शो ने की नई सर्विस प्रारंभ जिसके तहत ग्राहक किसी मूवी (नई-पुरानी) को खरीद या रेंट पर ले पाएंगे

abernewsअबेर न्यूज नई दिल्ली। आॅनलाइन मूवी टिकट सेल करने वाले प्लेटफॉर्म बुक माय शो ने अपनी बुक माय शो स्ट्रीम सर्विस शुरू की है। अब इसके ऐप...


abernewsअबेर न्यूज नई दिल्ली। आॅनलाइन मूवी टिकट सेल करने वाले प्लेटफॉर्म बुक माय शो ने अपनी बुक माय शो स्ट्रीम सर्विस शुरू की है। अब इसके ऐप पर यूजर आॅन डिमांड मूवी देख पाएंगे। इसे कंपनी ने ट्रांजेक्शनल वीडियो आॅन डिमांड (TVOD) का नाम दिया है। कंपनी ने यूजर को मूवी खरीदने और रेंट पर लेने का आॅप्शन दिया है। मूवी की कीमत या रेंट अलग-अलग होगा। कंपनी ये आॅप्शन उन यूजर्स के लिए लेकर आई है, जो अभी सिनेमाघर नहीं जाना चाहते।

बुक माय शो यूजर्स को 600 से ज्यादा मूवीज और 72,000 से ज्यादा घंटे का कंटेंट दे रही है। इसे यूजर्स आॅनलाइन खरीद सकते हैं, या फिर रेंट पर लेकर देख सकते हैं। कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर हर शुक्रवार को प्रीमियम कंटेंट भी देगी।
बुक माय शो यूजर्स को अलग-अलग भाषाओं का कंटेंट दे रही है। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तमिल, बंगाली, कन्नड़, अरेबिक, फ्रेंच, गुजराती और अन्य शामिल हैं। इन सभी भाषाओं की मूवी को यहां से खरीद सकते हैं या फिर रेंट पर ले सकते हैं।

मूवी को खरीदने या रेंट पर लेने की प्रोसेस
सबसे पहले bookmyshow की वेबसाइट को ओपन करें, या फिर ऐप को इन्स्टॉल करें। अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आप फेसबुक, गूगल या ईमेल से लॉगइन करें। मोबाइल नंबर से भी लॉगइन कर सकते हैं। लॉगइन होने के बाद आपको मूवी कैटेगरी में जाकर अपनी पसंदीदा फिल्म सिलेक्ट है। आप जैसे ही उस फिल्म पर क्लिक करेंगे उस पर बाय और रेंट का आॅप्शन आ जाएगा। किसी एक आॅप्शन को चुनकर आगे बढ़ें। अब ईमेल आई के साथ अपना फोन नबंर देना होगा। इसके बाद आपको पेमेंट के आॅप्शन मिल जाएंगे।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर म...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली में मनाया हरेली तिहार

किसी के श्राप से कुछ हो नहीं सकता, रमन ने भूपेश पर किया पलट...

अगर मोबाइल में मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए हैक हो चुका ...

गलती से भी गूगल पर सर्च मत कर लेना ये 6 चीजें, 10 लाख के ज...

वन विकास निगम ने वन सम्पदा को पुनर्स्थापित किया : मुख्यमंत्र...

प्रदेश में अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मलेन रायपुर में 26 जुलाई को

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

पाट जात्रा के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशह...