——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गिरीश गौतम ने एमपी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र किया दाखिल , अध्यक्ष बनना तय

abernews अबेर न्यूज भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए देव तालाब से भाजपा के विधायक गिरीश गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन...


abernews अबेर न्यूज भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए देव तालाब से भाजपा के विधायक गिरीश गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनका अध्यक्ष बनना तय है। वहीं नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध कराने का वादा किया है। राज्य में सत्ता में बदलाव हुए लगभग एक साल होने को जा रहा है, अभी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा हैं। सोमवार को राज्य विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना है।

भाजपा ने विंध्य क्षेत्र के देवतालाब विधानसभा से चार बार के विधायक गिरीश गौतम को विधानसभाध्यक्ष का उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। गौतम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र भरा। मुख्यमंत्री चौहान ने गौतम के संसदीय ज्ञान और अनुभव की सराहना करते हुए कहा, देवतालाब से विधायक गिरीश गौतम के हाथों में मध्य प्रदेश विधानसभा के संचालन का दायित्व होगा। आज उनका नामांकन दाखिल किया गया है। विंध्य मध्यप्रदेश का एक महत्वपूर्ण अंग है। जनता का आशीर्वाद हमें भरपूर मिला है, विधानसभा अध्यक्ष भी अब यहीं से होंगे।

No comments