abernews अबेर न्यूज। सप्ताह में सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय और समर्पित है. इस दिन सच्ची श्रद्धा से शिवजी की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति...
abernews अबेर न्यूज। सप्ताह में सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय और समर्पित है. इस दिन सच्ची श्रद्धा से शिवजी की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिलते हैं. व्यक्ति को तमाम तरीके की परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है. अगर सोमवार को कुछ उपाय करे तो भोलेनाथ उस पर अपनी कृपा जरूर करते हैं.
शिव पुराण में शिव जी को खुश करने के लिए उनसे आशीष लेने का सबसे आसान उपाय बताया गया है. इस उपाय को आपको सिर्फ और सिर्फ एक दीपक पूरी श्रद्धा से भगवान भोले भंडारी को अर्पित करना है.
सोमवार को गोधूलि बेला की सांझ में एक घी का दीपक तैयार करें और उसमें एक लौंक का जोड़ा डालें. अब शिव के किसी भी मंत्र से आराधना करें और महादेव से अपने आर्थिक कष्टों को दूर करने की प्रार्थना करें.
संबंधित कहानियां...
अगर आप धन की कमी से जूझ रहें हैं तो करें महाशिवरात्रि के दिन ये उपाय...
ऐसा किसी भी सोमवार से शुरू कर 11 सोमवार तक नियमित करें. कहा जाता है कि निश्चित रूप से आपके घोर से घोर आर्थिक संकट दूर होंगे. भगवान शिव पर गंगा जल चढ़ाएं. अगर कोई शिव मंत्र नहीं आता है तो मात्र ओम नम: शिवाय का मंत्र भी उतना ही प्रभावशाली है.
इसी के साथ आप सोमवार के दिन गरीबों को दान अथवा भोजन करवा सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से कभी भी घर में अन्न की कमी नहीं होती है. इसके साथ ही पितरों की आत्मा भी तृप्त होती है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments