Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा को लेकर यह क्या कह दिया ममता बनर्जी ने

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आ रहे हैं त्यों त्यों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को पश्चि...


कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आ रहे हैं त्यों त्यों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा टीएमसी के कुछ गद्दारों को साथ लेकर बंगाल जीतने का फॉमूर्ला इस्तेमाल कर रही है। जो लोग भाजपा में जा रहे हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि वे एक दंगाई पार्टी में जा रहे  हैं। मैं बताना चाहती हूं कि ये सभी अवैध ढंग से कमाए पैसे को और खुद को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह के कदम उठा रहे हैं। वहीं ममता ने हाल में भाजपा में गए राज्य के वन मंत्री राजीव बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके कार्यकाल में वन विभाग में हुई वन-सहायकों की नियुक्ति में धांधली हुई हैं। ऐसे ही भ्रष्ट नेता भाजपा में जा रहे हैं। इनकी दुकान चुनाव बाद बंद हो जाएगी।
वाशिंग मशीन है भाजपा
ममता ने दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट बेच रही है। वह दागी नेताओं को अपने दल में शामिल करके वाशिंग मशीन की तरह उनके दाग मिटा देती है। जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, जरूर छोड़ें, दरवाजे खुले हैं। जो पार्टी में हैं, वे अनुशासित होकर लड़ेंगे तो पार्टी छोड़ने वालों को हराया जाएगा। भाजपा लालचियों और भोगियों को खरीद सकती है, लेकिन समर्पित कार्यकर्ताओं को नहीं।   कुछ चोरों के लिए भाजपा के पास पैसा लेकिन प्रवासी मजदूरों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कई प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु हो रही थी लेकिन केंद्र सरकार ने ट्रेन किराया किसी को नहीं दिया। लेकिन कुछ चोरों को उड़ाकर दिल्ली ले जाने के लिए उनके पास बहुत पैसा था।  बता दें कि बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के कई विधायक ममता का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। संभवत: इसी बात से परेशान ममता अपने बागी विधायकों को चोर और गद्दार तक करार दे रहीं हैं।

No comments

छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थ स्थल — श्रद्धा और आस्था की भूमि

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण...

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदे...

पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मु...

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पट...

सोमप्रसाद के जीवन में उद्यानिकी खेती से आया बदलाव

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद में निर्मा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल महासमु...

डीएमफ मद से बलरामपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति