Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राशिफल: मेष राशि वाले सेहत पर दें ध्यान, तुला राशि वालों को हो सकता है आर्थिक लाभ

रायपुर।आज के राशिफल के अनुसार राशियों पर अलग-अलग प्रभाव रहेगा। जहां तुला राशि वालों को धनलाभ हो सकता है वहीं मेष राशि वालों को सेहत पर ध्यान...


रायपुर।आज के राशिफल के अनुसार राशियों पर अलग-अलग प्रभाव रहेगा। जहां तुला राशि वालों को धनलाभ हो सकता है वहीं मेष राशि वालों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जानिए अन्य राशियों का हाल
मेष-स्वास्थ्य और मन पर ध्यान दें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर भी ध्यान दें। व्यापार सही चलता रहेगा। प्रेम भी ठीक है लेकिन तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। गृहकलह की आशंका है। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम, व्यापार भी सही चलेगा। गणेश जी की वंदना करें।
मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। किसी नए उपक्रम की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, व्यापार आपका सही चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
कर्क-वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य ठीक है। रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। प्रेम, व्यापार पर थोड़ा ध्यान दें। कोई नई शुरुआत न करें। सूर्यदेव को जल देते रहें।
सिंह-सकारात्मक उर्जा बनी रहेगी। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी जीवन में। बिल्कुल चमकते सितारे की तरह रहेंगे जीवन में। प्रेम मध्यम, व्यापार आपका सही चलेगा। भगवान शिव की अराधना करें।
कन्या-मन चिंतित बना रहेगा। खर्च को लेकर या किसी अज्ञात भय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम, व्यापार सही है। शनिदेव की अराधना करें।
तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम-व्यापार भी आपका चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक-रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पिता का सानिध्य मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम पर ध्यान देने की जरूरत है। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान दें।
धनु-भाग्यवश कुछ काम बनेगा। यात्रा में लाभ होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार को भी आराम से लेकर चलें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। बजरंग बली की अराधना करें।
मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिख रही हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार सही चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
कुंभ-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नव प्रेम या नव व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम ठीक, व्यापार भी करीब-करीब ठीक है। तांबे की कोई भी वस्तु दान करें।
मीन- रोजमर्रा की तनाव भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए किसी धार्मिक संस्था में कुछ समय व्यतीत करना और सहयोग करना आपको मानसिक सुकून देगा। किसी भी प्रकार की कागजी कार्यवाही करते समय पूरी सावधानी बरतें। छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बनेगी। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मानसिक सुकून मिलेगा।

No comments

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...