अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्तर पर गोबर खरीद के लिए गोधन न्याय योजना शुरू होने के बाद शहर में गोबर चोरी का पहला मामला सामने आया है। शु...
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्तर पर गोबर खरीद के लिए गोधन न्याय योजना शुरू होने के बाद शहर में गोबर चोरी का पहला मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह घुटरापारा कचरा प्रबंधन केंद्र सह शहरी गोठान में रखे गोबर की चोरी कर रहीं पाच महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया। उनसे लगभग 45 किलो गोबर बरामद हुआ। महिलाएं आस-पास मोहल्ले की है इसलिए उन्हें नगर निगम के कर्मचारियों ने कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। अंबिकापुर के पशुपालकों से अब तक 60 लाख की आय गोबर बेचकर अर्जित की। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के 450 पशुपालक प्रतिदिन गोशाला से निकलने वाले गोबर की बिक्री कचरा प्रबंधन में लगी स्व सहायता समूह की महिलाओं को करते हैं। दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर की खरीदी की जाती है। अंबिकापुर के पशुपालकों ने अब तक 60 लाख की आय गोबर बेचकर अर्जित की है। ऐसे में अब कई
लोगों की नजर गोबर पर रहती है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments