Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राम तेरी गंगा मैली फिल्म के हीरो राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

अबेर न्यूज मुंबई।  ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव को ...


अबेर न्यूज मुंबई। 
ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव को हार्ट अटैक आया था, जिसके तुरंत बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेम्बूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रणधीर कपूर ने दी राजीव के निधन की जानकारी
रणधीर कपूर ने एक न्यूज वेबसाइट से कहा, 'मैंने अपने छोटे भाई राजीव को खो दिया है। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं बच सके। मैं हॉस्पिटल में हूं और उनकी बॉडी का इंतजार कर रहा हूं।' वहीं एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर राजीव की फोटो शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी।

राजीव को राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली थी पहचान
राजीव कपूर ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान 1985 में रिलीज हुई राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली। राजीव नाग नागिन और अंगारे जैसी फिल्मों में भी बतौर एक्टर नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय स्टारर आ अब लौट चलें को प्रोड्यूस किया था। 1986 में रिलीज हुई ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर प्रेम ग्रंथ में राजीव डायरेक्टर थे।


No comments

उप अभियंता भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कांड, युवती पकड़ी गई

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति ...

मुख्यमंत्री श्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान ...

मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, अन्य उद्योगों की तरह ...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि: नवागढ़ के किसान संतोष साह...

नैनो डीएपी से प्रति एकड़ 75 रूपए की बचत, आसानी से उपलब्ध और उ...

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सल...

प्रदेश में अब तक 364.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज