Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पंजाब निकाय चुनाव: मतगणना शुरू: कांग्रेस आगे, 12 निर्दलीय जीते

 चंडीगढ़। पंजाब में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के...


 चंडीगढ़। पंजाब में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
रायकोट में कांग्रेस का परचम
रायकोट के सभी 15 वार्ड से कांग्रेस जीत गई है। रायकोट नगर काउंसिल पर पहली बार कांग्रेस ने परचम लहराया। जलालाबाद में 17 वार्डों में से 9 वार्डों में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है।  
-नूरमहल में 12 निर्दलीय जीते
नंगल, लोहियां और नूरमहल में कांग्रेस का पूरा दबदबा कायम हो गया है। नंगल में 15 सीटों पर कांग्रेस, दो सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर आजाद प्रत्याशी अभी तक विजयी हुए हैं। लोहियां में भी 9 सीटों पर कांग्रेस 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। नूरमहल में सभी राजनीतिक दलों को पीछे करते हुए 12 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। भाजपा एक सीट पर विजयी हुई है।
-राजपुरा के 27 वार्डों में कांग्रेस और दो में भाजपा जीती
राजपुरा में कुल 27 वार्ड में कांग्रेस, दो में भाजपा और एक-एक सीट पर शिअद और आप को जीत मिली है। वहीं मोहाली के वार्ड नंबर 10 में दोबारा मतदान शुरू हो गया है।
-कोटकपूरा के चार वार्ड कांग्रेस के हाथ
कोटकपूरा नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की ज्योति मित्तल, वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के भूपिंदर सिंह,  वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के पलविंदर कौर और  वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के घनश्याम मित्तल जीत गए हैं।
-खन्ना में अकाली उम्मीदवार ने लगाए ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप
अबोहर में वार्ड नंबर 1 से लेकर 17 तक कांग्रेस जीती। 33 में भी कांग्रेस को फतेह मिली। रायकोट के 15 में से पहले 10 वार्ड पर कांग्रेस ने परचम लहराया। वहीं खन्ना में वार्ड नंबर 2 के अकाली दल के उम्मीदवार इकबाल सिंह चन्नी ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने रि काउंटिंग की मांग की है।
-इस बार 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  

No comments