Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नुक्कड़ नाटक से दिया महिला सम्मान का संदेश: मैट्स लॉ स्कूल ने POSH एक्ट पर चलाया जागरूकता अभियान

रायपुर, 19 फरवरी 2026। मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर के अंतर्गत मैट्स लॉ स्कूल द्वारा कमल विहार स्थित शुभम के-मार्ट परिसर में कार्यस्थल पर महिल...



रायपुर, 19 फरवरी 2026। मैट्स यूनिवर्सिटी, रायपुर के अंतर्गत मैट्स लॉ स्कूल द्वारा कमल विहार स्थित शुभम के-मार्ट परिसर में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 (POSH Act) विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और समानता सुनिश्चित करने से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। वक्ताओं ने बताया कि POSH अधिनियम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था सुनिश्चित करता है तथा हर संस्थान में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन अनिवार्य करता है।

एलएलबी विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यस्थल पर उत्पीड़न की परिस्थितियां, महिलाओं के अधिकार और शिकायत प्रक्रिया को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, रजिस्ट्रार गोकुलानंदा पांडा और डायरेक्टर जनरल प्रियेश पगारिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विधि विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के नेतृत्व तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. आई. नागमणि देशलहरे के समन्वय में संचालन किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों से संवाद कर कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और जागरूकता पंपलेट वितरित किए। उपस्थित कर्मचारियों और नागरिकों ने पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए लैंगिक न्याय, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

No comments