नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन को 85 दिन से ज्यादा हो गए हैं। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के...
नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन को 85 दिन से ज्यादा हो गए हैं। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से सभी आंदोलन स्थलों पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ऐसा ही सिंघु बॉर्डर पर भी है। इसी बीच सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात एक एसएचओ पर किसी शख्स ने तेज धार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार के अनुसार सिंघु बॉर्डर पर कल एक आंदोलनकारी द्वारा हमला किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस के एसएचओ को चोटें आईं हैं। आंदोलनकारी एक पुलिसकर्मी की कार छीनने का प्रयास कर रहा था। जब उसे रोका गया, तो उसने एक तेज धार वाली वस्तु से एसएचओ पर हमला कर दिया। बाद में उसे मुकरबा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया।
No comments