Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा- पैसे लेकर आंदोलन कर रहे हैं किसान

 बंगलुरू।  किसान आंदोलन को लेकर दायर याचिकाओं की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को फटकारा था और मंगलवार को आदेश जारी करने क...


 बंगलुरू।  किसान आंदोलन को लेकर दायर याचिकाओं की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को फटकारा था और मंगलवार को आदेश जारी करने की बात कही थी लेकिन भाजपा के सांसद किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान देते नहीं थक रहे हैं। भाजपा के सांसद एस मुनीस्वामी ने किसान आंदोलन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर जो किसान आंदोलन किए जा रहे हैं, उनके लिए किसान को पैसे दिए जा रहे हैं। कर्नाटक के कोलार से भाजपा सांसद मुनीस्वामी ने किसानों को लेकर यह विवादित बयान दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि ये बिचौलिए हैं या फर्जी किसान। ये पिज्जा, बर्गर और केएफसी का खाना खा रहे हैं। वहां उन्होंने जिम बनाया है, अब ये ड्रामा बंद होना चाहिए। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों की संख्या में बैठकर किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एस मुनीस्वामी ऐसे पहले नेता नहीं है, जिन्होंने किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे पहले राजस्थान के कोटा से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कहा था कि प्रदर्शनस्थल पर किसान जानबूझकर चिकन बिरयानी खा रहे हैं ताकि देश में बर्ड फ्लू फैल जाए।

No comments

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण...

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदे...

पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मु...

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पट...

सोमप्रसाद के जीवन में उद्यानिकी खेती से आया बदलाव

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद में निर्मा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल महासमु...

डीएमफ मद से बलरामपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कै...