Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की हालत स्थिर, पीएम ने कहा-बेहतर इलाज करें

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार सोमवार को कर्नाटक में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और सहायक की मौत हो गई। व...


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार सोमवार को कर्नाटक में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और सहायक की मौत हो गई। वहीं केंद्रीय मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की हालत अब स्थिर है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यह जानकारी दी। कर्नाटक में एक धर्मस्थल से गोवा लौटने के दौरान कर्नाटक के उत्तरी कन्नड़ जिले में अंकोला के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। सभी लोगों को उत्तरी कन्नड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी पत्नी विजया नाइक की मौत हो गई। अंकोला में प्राथमिक इलाज के बाद श्रीपद नाइक को देर रात गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया। यहां खुद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत उन्हें देखने पहुंचे थे। सावंत ने बताया था कि वह खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत अभी स्थिर है। आज केंद्रीय मंत्री की दो सर्जरी होनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को फोन करके श्रीपद नाइक के इलाज के लिए उचित प्रबंध करने को कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सावंत से कहा कि श्रीपद नाइक के इलाज के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
श्रीपद से मिलने जाएंगे राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गोवा के मुख्यमंत्री से बात की है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि आज वे रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए गोवा जाएंगे।

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित