Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

केन्द्र सरकार अपनी जेब भरने के लिए आम आदमी की जेब में डाका डाल रही :वंदना राजपूत

रायपुर। केन्द्र सरकार की गलत नीति के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से महंगाई प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश कांग्र...


रायपुर। केन्द्र सरकार की गलत नीति के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से महंगाई प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बेलगाम महंगाई से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पेट्रोल और डीजल के भाव अब गोल्ड जैसे महंगे हो रहे हैं। आज पेट्रोल में 24 पैसे वहीं डीजल में 27 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। इसी के साथ पेट्रोल 84.38 रुपए और डीजल 82.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है, नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार में अब वह दिन दूर नही कि पेट्रोल-डीजल दाम शतक पार हो जायेगें।  प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आरोप लगाया कि सरकार लगातार पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ा रही है क्योंकि उसके पास राजस्व का कोई दूसरा साधन नहीं है। जब से देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने है तब से आम आदमी की जेब में डाका एवं सिर्फ डाका डाला जा रहा है। कमरतोड महंगाई से लोग परेशान है। आम लोगों को कोई राहत नहीं दे रही है। लगातार पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर महंगा होता जा रहा  है।
सरकार अपना खजाना भर रही है, लेकिन बोझ आम लोगों पर डाल रही
प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार अपना खजाना भर रही है, लेकिन बोझ आम लोगों पर डाल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है जिससे साफ जाहिर है कि केंद्र सरकार विफल और निकम्मी है।
उन्होंने कहा, कि फरवरी, 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय मोदी ने कहा था कि मैं किस्मत वाला हूं और इसका जनता को फायदा हुआ है, ऐसे किस्मत वाले को वोट दीजिए। मोदी जी से कहना चाहती हूं कि अब तो आप किस्मत वाले नहीं रहे क्योंकि जनता पर बोझ़ बढ़ रहा है। महिलाएं महंगाई से त्रस्त है। सरकार की किस्मत फूट रही है और वह जनता को लूट रही है। आप जवाब दीजिए कि ऐसा क्यों हो रहा है?
 प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को देश की आर्थिक स्थिति के बारे में सही जानकारी नहीं
 प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को देश की आर्थिक स्थिति के बारे में सही जानकारी नहीं है, इसलिए पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ाई जा रही है। सरकार के पास राजस्व का कोई साधन नहीं है, इसलिए पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा रही है। पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ती दामों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बेलगाम महंगाई ने भी भाजपा नेत्रियों को खामोश कर दिया है।

No comments

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...