——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ये फोन नंबर है दुनिया का सबसे मनहूस फोन नंबर, जिसने भी खरीदा उसका हुआ मौत से सामना

नई दिल्ली। आपने बहुत सी डरावनी जगहों के बारे में सुना और पढ़ा होगा ,  लेकिन क्या कभी किसी डरावने या भूतिया फोन नंबर के बारे में सुना है .  न...


नई दिल्ली।आपने बहुत सी डरावनी जगहों के बारे में सुना और पढ़ा होगा, लेकिन क्या कभी किसी डरावने या भूतिया फोन नंबर के बारे में सुना है. नहीं तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे ही डरावने मोबाइल नंबर के बारे में बताते हैं. जिसे जानने के बाद शायद दोबारा अपना मोबाइल नंबर ना बदलें और अगर बदलेंगे भी तो हजार बार सोचेंगे कि अपना मोबाइल नंबर बदलें या नहीं.

इस नंबर को जिसने भी इस्तेमाल किया, मौत उसके घर तक पहुंच गई और उस शख्स की मौत हो गई. कहा जाता है कि इस मोबाइल नंबर का जिस शख्स ने भी इस्तेमाल किया उसकी मौत हो गई. ये सिलसिला पिछले 10 साल से चल रहा है. सोशल मीडिया पर इस भूतिया मोबाइल नंबर को लेकर जोर-शोर से चर्चा चल रही है. बताया जा रहा है कि इस मोबाइल नंबर को अब तक जिसने भी इस्तेमाल किया है उसकी मौत हो गई है.

यह अबतक की कोई पहली घटना नहीं है बल्कि अब तक तीन बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. इस नंबर को अब तक तीन लोगों ने खरीदा है जिनकी मौत हो गई. मामला बुल्गारिया का है. सबसे पहले इस नंबर को मोबीटेल कंपनी के सीईओ ने खरीदा था. कंपनी के सीईओ व्लादमीर गेसनोव ने 0888888888 मोबाइल नंबर को सबसे पहले खुद के लिए जारी करवाया था.

इसके बाद साल व्लादमीर को कैंसर हो गया. जिसके चलते 2001 में उनकी मौत हो गई. ऐसा माना जाता है कि कैंसर से मौत होने की अफवाह उनके दुश्मनों ने फैलाई थी, जबकि मौत की असली वजह कुछ और ही थी. कुछ मीडिया संस्थानों की खबरों के मुताबिक बताया गया कि ये मोबाइल नंबर की उनकी जान का दुश्मन बना.

व्लादमीर के बाद इस मोबाइल नंबर को डिमेत्रोव नाम के एक कुख्यात ड्रग डीलर ने इस्तेमाल किया. यह नंबर लेने के बाद डिमेत्रोव को वर्ष 2003 में एक असेसन ने मार दिया. डिमेत्रोव को रशियन माफिया ने मार गिराया था. डिमेत्राव का ड्रग कारोबार 500 मिलियन का था. मौत के समय यह नंबर डिमेत्रोव के पास ही था.

डिमेत्रोव की मौत के बाद यह नंबर बुल्गारिया के एक व्यापारी डिसलिव ने खरीदा. नंबर लेने के बाद डिसलिव को भी वर्ष 2005 में बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में मार डाला गया गया. डिसलिव एक कोकीन ट्रेफिकिंग ऑपरेशन भी चलाता थे. तीन मौत हो जाने के बाद इस नंबर को साल 2005 में सस्पेंड कर दिया गया।

No comments