अमृतसर। जलियांवाला बाग हत्याकांड के 102 साल बाद जिला प्रशासन उनकी स्मारक रणजीत एवेन्यू स्थित अमृत आनंद पार्क में बनाने जा रही है। इस काम मे...
अमृतसर। जलियांवाला बाग हत्याकांड के 102 साल बाद जिला प्रशासन उनकी स्मारक रणजीत एवेन्यू स्थित अमृत आनंद पार्क में बनाने जा रही है। इस काम में 3.50 करोड़ रुपए का खर्च आएगा जोकि 4 महीने में पूरा होगा।इस स्मारक का शिलान्यास पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 25 जनवरी को करेंगे।
इस बाबत बुधवार को मुख्य सचिव पर्यटन और संस्कृति संजय कुमार ने जिला अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस नरसंहार के शहीदों की याद में बनाए जाने वाले स्मारक में शहीदों के घरों और गांवों की मिट्टी शामिल होगी और इसलिए उनके परिवार के सदस्यों या पंचायतों द्वारा प्रत्येक शहीद के घर से मिट्टी विशेष रूप से ली जाएगी, जो इस स्मारक का हिस्सा होगा।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने अपने रिकॉर्ड के आधार पर 492 शहीदों की सूची जारी की थी, लेकिन अगर किसी अन्य परिवार का कोई दावा होता है तो वह सबूतों के साथ डीसी कार्यालय में उसे दर्ज करवा सकते हैं। हम इस कार्यक्रम में हर शहीद के परिवार जो गांव या शहर में रह रहा हो उसे शामिल करने की पूरी कोशिश की जारी है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments