Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

२० साल पहले पति ने देखा था सपना और पत्नी बन गई अबरपति

 नई दिल्ली।  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ा। ऐसे में कई लोगों की नौकरी भी चली गई। कुछ ऐसा ही एक महि...


 नई दिल्ली।  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ा। ऐसे में कई लोगों की नौकरी भी चली गई। कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ, लेकिन कुछ ही समय में वो करोड़ों रुपये की मालिकन बन गई। दरअसल, इस महिला ने लॉटरी में 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि जीत ली। लेकिन महिला को लॉटरी में इतनी बड़ी रकम, उसके पति के द्वारा रात में देख गए सपने ने दिलाई। आइए जानते हैं कैसे एक सपने की वजह महिला की किस्मत चमका दी? दरअसल, कनाडा के टोरंटो में रहने वाली 57 वर्षीय डेंग प्रवतुडोम का कहना है कि उनके पति ने 20 साल पहले एक सपना देखा था। इस सपने में ही उन्हें लॉटरी के टिकट खरीदने के लिए कुछ खास नंबर्स के बारे में पता चला। इन खास नंबर्स ने ही महिला को लॉटरी में 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि जीतने में मदद की। डेंग प्रवतुडोम पिछले 20 साल से लॉटरी के टिकट खरीद रही थी। हर बार वो उसी नंबर्स की टिकट खरीदती थी, जो उनके पति ने सपने में देखा था। आखिरकार, दो दशक के लंबे इंतेजार के बाद महिला को कामयाबी हाथ लग गई।  कनाडा के ओन्टरियो लॉटरी एंड गेमिंग ने डेंग के 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 437 करोड़ रुपये जीतने की पुष्टि की है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि डेंग को लॉटरी में इतनी बड़ी रकम जीतने की पहली जानकारी अपने पति से ही मिली। डेंग को जब ये खबर मिली की उन्होंने इतनी बड़ी रकम जीत ली है, तो काफी खुश हुईं। उन्हे पहली बार में तो इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ। एक वर्चुअल सेलिब्रेशन प्रोग्राम में डेंग को लॉटरी में जीते गए रकम का चेक सौंपा गया। डेंग ने बताया कि वह लॉटरी के पैसे से घर खरीदने जा रही है और फिर पूरी दुनिया घूमने पर पैसे खर्च करेगी। करीब 40 साल पहले डेंग 14 भाई-बहनों के साथ अमेरिका के लाओस से कनाडा आ गई थी। उन्होंने बताया कि परिवार को मदद करने के लिए वे और उनके पति को काफी मेहनत करनी होती थी।

No comments