Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, आंधी-तूफान के साथ बारिश से होगा नये साल का आगाज

नई दिल्ली। देश में नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदा...


नई दिल्ली। देश में नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी की है, जहां इस वक्त न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस है। 


मौसम विभाग ने शुक्रवार को अनुमान लगाया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में अगले 24 घंटे में शीत लहर की स्थिति हो सकती है।

नए साल के जश्न में बाहर निकलने वाले लोगों को इस बात की खास सावधानी बरतनी होगी कि 1 जनवरी  तक उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के बीच दृश्यता 50 मीटर तक ही होगी। 

आमतौर पर मौसम विभाग उस वक्त शीतलहर की घोषणा करता है, जब मैदानी इलाकों में लगातार दो दिन तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम बना रहता है और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। दिल्ली में 3.1 डिग्री सेल्सियस के साथ लोधी रोड इलाका सबसे ठंड रहा, जबकि हिसार में यहीं स्थिति हरियाणा की है। 

आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा, ‘‘3 से 5 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज या ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी।’’ 

पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर के ईस्टर के प्रभाव के चलते भारी बारिश होगी। 3 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और इसके आसपास के मैदानी इलाकों के प्रभावित होने की संभावना है। 

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित