——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पीएम मोदी बोले- तिरंगा हमारा स्वाभिमान, हर घर में फहराएं

रायपुर/ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि...



रायपुर/ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह हर नागरिक को देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की निरंतर प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने देशवासियों से अभियान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपने सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने इस वर्ष के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह अभियान ‘वंदे मातरम’ को समर्पित है। देश इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का पर्व मना रहा है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि हमारा तिरंगा हमारा स्वाभिमान है और देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने की अटूट प्रेरणा है। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के संकल्प को दोहराने की अपील की।

No comments