——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गांव-शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी : मंत्री टंक राम वर्मा

धमतरी के आमदी में अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण, विद्यार्थियों को मिलेंगी डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की सुविधाएं रायपुर। डि...



धमतरी के आमदी में अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण, विद्यार्थियों को मिलेंगी डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की सुविधाएं

रायपुर। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में धमतरी जिले के नगर पंचायत आमदी में अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने शुक्रवार को इस ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ई-लाइब्रेरी गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डिजिटल शिक्षा और तकनीकी सुविधाओं के माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी बड़े शहरों जैसी अध्ययन सुविधाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में ज्ञान और तकनीक ही युवाओं की सबसे बड़ी ताकत है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य केवल भवन बनाना नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है ई-लाइब्रेरी

आमदी की यह ई-लाइब्रेरी आधुनिक अध्ययन वातावरण और तकनीकी सुविधाओं से लैस है। यहां विद्यार्थियों को तेज इंटरनेट सुविधा, आधुनिक कंप्यूटर और ऑनलाइन अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

ई-लाइब्रेरी में हजारों ई-पुस्तकें, ई-पत्रिकाएं और डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे और बैंकिंग सहित विभिन्न परीक्षाओं की अद्यतन अध्ययन सामग्री भी मिल सकेगी।

शांत और व्यवस्थित वातावरण में पढ़ाई के लिए तैयार यह सुविधा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करेगी।

ग्राम पंचायतों तक होगा पुस्तकालयों का विस्तार

मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में ई-लाइब्रेरी युवाओं के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल रही है। इसका उद्देश्य यह है कि विद्यार्थियों को अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।

उन्होंने कहा कि धमतरी जिले की लगभग सभी नगर पंचायतों में पुस्तकालय सुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं। अब मेघा, सांकरा और बेलरगांव जैसी ग्राम पंचायतों की तर्ज पर अन्य ग्राम पंचायतों में भी पुस्तकालय सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययन की संस्कृति को और मजबूत किया जा सके।

विद्यार्थियों ने जताई खुशी

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने ई-लाइब्रेरी की शुरुआत को अपने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में विश्वस्तरीय डिजिटल अध्ययन सुविधा मिलने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसान होगी और उन्हें नई दिशा मिलेगी।

लोकार्पण समारोह में धमतरी महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, नगर पंचायत आमदी अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments