मैट्स यूनिवर्सिटी में रिचार्ज द सेल्फ ,एम्पॉवर द वर्कप्लेस पर कार्यशाला सम्पन्न रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश...
मैट्स यूनिवर्सिटी में रिचार्ज द सेल्फ ,एम्पॉवर द वर्कप्लेस पर कार्यशाला सम्पन्न
रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से रिचार्ज द सेल्फ एम्पॉवर द वर्कप्लेस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों व संकायक सदस्यों को सकारात्मक सोच के साथ ध्यान से स्वयं को रिचार्ज करने के गुर सिखाये गए।
इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रह्मकुमार भारत भूषण ने कहा कि आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है, जो डर को दूर करती है और कठिन समय में आगे बढ़ने की ताकत देती है। हमें स्वयं को सदैव सकारात्मक रखना चाहिए जिससे हम कार्यस्थल को भी सशक्त बनाए रख सकें। आत्मविश्वासी लोग हर बात में सकारात्मक पहलू देखते हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी स्वयं को छोटा नहीं समझना चाहिए अपितु सराहना करनी चाहिए। इसके साथ ही हमें अपने अहंकार भाव को मिटाकर एक-दूसरे का सदैव सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी अदिति दीदी ने विद्यार्थियों के साथ ही संकाय सदस्यों को जीवन में ध्यान का महत्व समझाते हुए अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि । ध्यान मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और आंतरिक ऊर्जा को मजबूत बनाता है। हमें प्रतिदिन ध्यान करना चाहिये जिससे हम सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहें और मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें। इस अवसर पर कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता और उपकुलसचिव डॉ. रमेश कुमार साहू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक दीप्तांशु शर्मा ने किया। इस अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के विभिन्न संकायों के विद्यार्थी व प्राध्यापकगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने हर्ष व्यक्त कर इसे सराहनीय प्रयास बताया।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments