——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सीएम हेल्पलाइन से मिली राहत, आवास की दूसरी किस्त खाते में पहुंची

एक फोन कॉल पर सुलझी ग्रामीण की समस्या, सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी जनविश्वास का मजबूत माध्यम रायपुर, 28 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत...




एक फोन कॉल पर सुलझी ग्रामीण की समस्या, सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी जनविश्वास का मजबूत माध्यम

रायपुर, 28 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। खासकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब अपनी शिकायतों के निराकरण के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। एक फोन कॉल के जरिए उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

शिकायत के बाद मिली आवास की दूसरी किस्त

सुकमा जिले के जनपद पंचायत छिंदगढ़ अंतर्गत ग्राम भोपावाड़ा निवासी जोगा हिरमा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की दूसरी किस्त लंबित होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मामले की जांच कराई।

जांच में पाया गया कि हितग्राही का आवास निर्धारित स्तर तक पूर्ण हो चुका है। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए दूसरी किस्त जारी करने के लिए फंड ट्रांसफर ऑर्डर (एफटीओ) जारी किया गया और राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में जमा कर दी गई। भुगतान की जानकारी मिलने के बाद शिकायत का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया गया।

दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रहा सुशासन

यह मामला दर्शाता है कि सीएम हेल्पलाइन 1076 अब केवल शिकायत दर्ज कराने का मंच नहीं, बल्कि त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन चुकी है। दूर-दराज़ के गांवों में रहने वाले नागरिक भी अब अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचा रहे हैं और उन पर समयबद्ध कार्रवाई हो रही है।

बढ़ा शासन-प्रशासन पर भरोसा

प्रदेश सरकार की इस पहल से आम नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास मजबूत हुआ है। सीएम हेल्पलाइन 1076 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

No comments