——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से धधका बिट्ठल होटल, प्रयागराज में मची अफरा-तफरी; कई लोग अंदर फंसे, CM योगी ने दिए त्वरित राहत के निर्देश

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित प्रसिद्ध बिट्ठल होटल में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते...




प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित प्रसिद्ध बिट्ठल होटल में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और होटल की ऊपरी मंजिलों से उठती आग की लपटें एवं काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की जा रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों के कारण होटल में आग भड़की। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त होटल में कई लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें सीढ़ियों एवं अन्य उपकरणों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं।


घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही होटल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा गया है।

No comments