——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भोरमदेव पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर, 17 मई 2026 / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र भोरमदेव पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान एवं मंत्...


रायपुर, 17 मई 2026 / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र भोरमदेव पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल श्री डेका ने भोरमदेव मंदिर की स्थापत्य कला, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि भोरमदेव केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहा भोरमदेव कॉरिडोर इस क्षेत्र के पर्यटन और समग्र विकास को नई पहचान देगा।

    राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी।

    इस अवसर पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments