——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अफसरों को आयुक्त श्री संबित मिश्रा का कड़ा संदेश

Abernews।रायपुर नगर निगम के नवपदस्थ आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने पहली ही समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ संकेत दे दिए कि राजस्व वसूली, सफा...



Abernews।रायपुर नगर निगम के नवपदस्थ आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने पहली ही समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ संकेत दे दिए कि राजस्व वसूली, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम मुख्यालय में आयोजित समय-सीमा बैठक में उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत करने, लंबित विकास कार्यों को गति देने और निगम के सभी कार्यों को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ने पर जोर दिया।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिए बड़े बकायादारों से सख्ती के साथ वसूली की जाए। साथ ही शहर में संचालित सभी अवैध नल कनेक्शनों पर नियमानुसार कार्रवाई कर करारोपण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निगम के आर्थिक संसाधन मजबूत होंगे तो विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

बैठक में 15वें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद, जिला खनिज न्यास, सांसद निधि, विधायक निधि और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित और अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा भी की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को समय-सीमा तय कर गुणवत्ता के साथ सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

शहरवासियों को बेहतर जनसुविधाएं देने के उद्देश्य से आयुक्त ने निगम के सभी कार्य ऑनलाइन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली का पूर्ण उपयोग करने और सभी चालान कार्रवाई ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि ऑनलाइन व्यवस्था मजबूत होने से नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं मिलेंगी और अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों में भी पारदर्शिता व गति आएगी।

बरसात को देखते हुए आयुक्त ने वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने सभी 70 वार्डों में शत-प्रतिशत क्षेत्र कवर करने और अनुबंधित रामकी कंपनी की गाड़ियों से तत्काल कचरा उठाव शुरू कराने के निर्देश दिए।

संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों को लेकर भी आयुक्त गंभीर नजर आए। उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया कि वे स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मैदानी निरीक्षण करें और नालों की तली तक सफाई सुनिश्चित कराएं, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही या हीला-हवाला स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में निदान 1100, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर कॉल सेंटर तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और शत-प्रतिशत निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए।

बैठक में निगम के अपर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जोन कमिश्नर और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments