——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

तेज बारिश में खुद मैदान पर उतरे आयुक्त

Abernews। रायपुर में अचानक हुई तेज बारिश के बीच नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने शहर के विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का फील्ड में प...



Abernews। रायपुर में अचानक हुई तेज बारिश के बीच नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने शहर के विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का फील्ड में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोफेसर कॉलोनी, परशुराम नगर, छत्तीसगढ़ नगर, धरम नगर, काशीराम नगर, चार मुहा नाला, अरमान नाला और बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम नाला क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के पहले सभी नालों की तली तक पूरी तरह सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पानी की निकासी सुचारु बनी रहे और नागरिकों को जलभराव की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

आयुक्त ने विभिन्न स्थानों पर नालों और जलनिकासी मार्गों की स्थिति का निरीक्षण कर अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी ली। उन्होंने बारिश के दौरान प्रभावित इलाकों में तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन-4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, श्री खीरसागर नायक, श्री हितेन्द्र यादव, श्री मोनेश्वर शर्मा सहित संबंधित जोन के कार्यपालन अभियंता और स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments