——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सरोना में विकास की सौगात: 20 लाख के सामुदायिक भवन का लोकार्पण, 70 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Abernews। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 अंतर्गत पुराना बाजार चौक सरोना में शुक्रवार को विकास कार्यों की नई स...




Abernews। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 अंतर्गत पुराना बाजार चौक सरोना में शुक्रवार को विकास कार्यों की नई सौगात मिली। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही वार्ड क्षेत्र में 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नई सीसी रोड, नाली, पुलिया और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

कार्यक्रम में नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद अर्जुन यादव, मंडल अध्यक्ष विशेष शाह, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे। विधायक और महापौर ने श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर विकास कार्यों की शुरुआत की।

लोकार्पित सामुदायिक भवन के शुरू होने से सरोना और आसपास के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों को बधाई देते हुए भवन के संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने वार्डवासियों से गर्मी के मौसम में पेयजल संरक्षण और घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की भी अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 70 लाख रुपए के स्वीकृत विकास कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए और सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

वार्ड पार्षद अर्जुन यादव ने क्षेत्र में सामुदायिक भवन और नए विकास कार्यों की सौगात मिलने पर समस्त वार्डवासियों की ओर से विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे का आभार जताया।

No comments