——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पीएम आशा अंतर्गत दलहन-तिलहन फसलों के उपार्जन हेतु पंजीयन 20 अप्रैल तक’

बलौदाबाजार,15 अप्रैल 2026 . प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम -आशा) के अन्तर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल...



बलौदाबाजार,15 अप्रैल 2026 . प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम -आशा) के अन्तर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है। कृषक अपनी संबंधित सहकारी समिति में 20 अप्रैल 2026 तक 

पंजीयन करा सकते हैं। गिरदावरी के लिए अपने क्षेत्र के पटवारी एवं र्ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से फसल रकबा सत्यापन प्रमाण पत्र प्राप्त कर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।


पीएम-आशा के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत् जिले में 5 उपार्जन केंद्रों प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बलौदाबाजार, अमेरा, धुर्राबांधा, कसडोल एवं सिमगा का नाम शासन द्वारा अधिसूचित किया गया है। जिले में अब तक 1028 कृषकों द्वारा कुल 1146.98 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन चना, मसूर एवं सरसों विक्रय हेतु किया गया है। योजनांतर्गत उपार्जन केन्द्र बलौदाबाजार, अमेरा एवं धुर्राबांधा समिति में खरीदी शुरू हो गई है। जिसमें 47 कृषकों द्वारा 339.50 क्विंटल फसलों का उपार्जन किया गया है।


प्रधानमंत्री-अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) अंतर्गत प्राईस सपोर्ट स्कीम के तहत् प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दलहन एवं तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की गई है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और दलहन एवं तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य है। योजना का प्रमुख उद्देश्य कृषकों से दलहनी तथा तिलहनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करना है। 

No comments