——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मैट्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का मुंगेर योग आश्रम भ्रमण, 6 दिन में सीखे जीवन जीने के सूत्र

योग, अनुशासन और साधना का संगम रायपुर। MATS University के शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आयोजित शैक्...




योग, अनुशासन और साधना का संगम

रायपुर। MATS University के शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के तहत छात्र-छात्राओं ने बिहार योग विद्यालय का दौरा किया। 6 दिवसीय इस अध्ययन यात्रा में 21 विद्यार्थियों और दो प्राध्यापकों ने भाग लिया।

मुंगेर स्थित यह विश्वप्रसिद्ध योग संस्थान योग, ध्यान और आध्यात्मिक साधना के प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आश्रम की अनुशासित जीवनशैली को करीब से समझा और दैनिक दिनचर्या में योगाभ्यास, ध्यान, प्राणायाम तथा सत्संग में हिस्सा लिया।

इस दौरान हठयोग, राजयोग, कर्मयोग और ज्ञानयोग के विभिन्न आयामों की जानकारी दी गई। विशेष सत्रों में योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया गया। विद्यार्थियों ने 5D वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से मानव शरीर पर योग के प्रभाव और ऊर्जा प्रवाह की प्रक्रिया को भी जाना।

भ्रमण का प्रमुख आकर्षण स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से मुलाकात रहा। उनके प्रेरणादायक विचारों ने विद्यार्थियों को योग को जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने रिखिया पीठ का भी भ्रमण किया, जहां स्वामी सत्यानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए। यहां के शांत और आध्यात्मिक वातावरण ने विद्यार्थियों को आंतरिक शांति का अनुभव कराया।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने न केवल योग के सिद्धांतों को समझा, बल्कि उन्हें जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। प्राध्यापकों के सतत मार्गदर्शन और सक्रिय सहभागिता से यह शैक्षणिक यात्रा ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुई।

विद्यार्थियों के अनुसार यह भ्रमण उनके लिए एक नया अनुभव रहा, जिसने उन्हें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में प्रेरित किया।

No comments