Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मैट्स खेल महोत्सव का आगाज

रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार को “मैट्स खेल महोत्सव 2026” का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्ष...



रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार को “मैट्स खेल महोत्सव 2026” का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक उद्घाटन परेड और मार्चपास्ट से हुई, जिसमें विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने अनुशासित प्रस्तुति दी। इसके बाद राष्ट्रगान और खिलाड़ियों ने खेल शपथ लेकर निष्पक्ष व अनुशासित प्रतिस्पर्धा का संकल्प लिया।

कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं तथा शिक्षा के साथ उनका संतुलन सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।

महोत्सव में कैरम, चेस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन जैसे इंडोर और क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल व फुटबॉल जैसी आउटडोर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उद्घाटन दिन विभिन्न खेलों की प्रारंभिक स्पर्धाएं संपन्न हुईं।

महोत्सव 21 फरवरी तक चलेगा, जिसमें लीग, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के बाद समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

No comments