रायपुर। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में जान गंवाने वालों क...
रायपुर। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है और हम सभी के मन को आहत करने वाली है।
मुख्यमंत्री ने कहा—
“जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके दुःख में मैं पूरी तरह सहभागी हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कृपा करें।”
साय ने बताया कि केंद्र सरकार और विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही हैं और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “इस कठिन घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। देश एकजुट है और हम सभी मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करेंगे।”
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments