——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मोदी के जन्मदिन पर यज्ञ, स्वच्छता और वृक्षारोपण से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा की शुरुआत रामनगर मंडल में सामाजिक सेव...




रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा की शुरुआत रामनगर मंडल में सामाजिक सेवा कार्यों के साथ की गई। बाल गंगाधर तिलक नगर वार्ड स्थित शिव मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए विशेष यज्ञ किया गया।

इसके बाद मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मोवले (सन्नी) के नेतृत्व में सफाई मित्रों का सम्मान किया गया तथा भारत माता चौक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कर्मा चौक, रामनगर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजेश मूणत ने वृक्षारोपण कर लोगों से एक-एक पेड़ गोद लेने की अपील की।

सेवा पखवाड़ा के पहले दिन आयोजित इस आयोजन में भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से प्रदीप सिंह, पुरुषोत्तम देवांगन, बसंत बाघ, विक्रम राजपूत, नितेश शर्मा, पवन सोनी, किरण डहरिया, करण साहू, भोलाराम साहू, प्रीतम सिंह, सोहन साहू, अमन ठाकुर, भुवनेश्वर साहू, किशन शर्मा, गणेश चटर्जी, ललित सिंह, पुष्पेंद्र उपाध्याय, शकुन ठाकुर, बसंत बिसेन, रामाधार साहू, आनंद सिंह, निरंजन यादव, निहाल सिंह, संदीप शुक्ला, विनोद सिंह, दीपक चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments