भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के बेटे की शादी आज 6 मार्च को होने जा रही है। कार्तिकेय स...
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय
कृषि मंत्री शिवराज सिंह के बेटे की शादी आज 6 मार्च को होने जा रही है।
कार्तिकेय सिंह शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ सात
फेरे लेंगे। इस दौरान देश के कई दिग्गज नेता और उद्योगपति भी शामिल होंगे।
इस दौरान, शिवराज सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बहू अमानत
बंसल और पुत्र कार्तिकेय चौहान ने अपने पिता को एक तोहफा दिया है। बता
दें कि दोनों ने शिवराज सिंह को तोहफे के रूप में रामचरितमानस भेंट की है।
शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि कार्तिकेय और
अमानत ने जन्मदिन पर श्री रामचरितमानस भेंटकर भावुक कर दिया। यह मेरे लिए
अमूल्य उपहार है। श्री रामचरितमानस हमारे देश के जीवनमूल्य और संस्कृति के
अनुरूप है। जो कहते है कि परहित सरिस धर्म नहीं भाई्; मैंने जीवन में इसे
ही उतारने का प्रयत्न किया है। जब कार्तिकेय-अमानत ने मुझे और धर्मपत्नी
साधना को रामचरितमानस भेंट की तो सचमुच लगा कि हमारी शिक्षा और संस्कार,
सफल व सार्थक हो गए।
No comments