Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गौ-माता की सेवा कर कृषि मंत्री राम विचार नेताम  ने मनाया अपना जन्मदिन

   गौशाला के लिए 1 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा राजिम में  भगवान राजिव लोचन की पूजा-अर्चना कर की दैनिक काम-काज की शुरूआत रायपुर । कृषि विक...

  

गौशाला के लिए 1 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा

राजिम में  भगवान राजिव लोचन की पूजा-अर्चना कर की दैनिक काम-काज की शुरूआत

रायपुर । कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने राजधानी रायपुर के गोकुल नगर स्थित गौशाला में गौ-माता की सेवा कर अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण मनाया। जन्मदिन के मौके पर गौ-माता की पूजा-अर्चना की और गुड़ का तुलादान कर गौ-माताओं को खिलाया और प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री श्री नेताम ने गौ-शाला समिति के विकास के लिए 1 लाख रूपये की स्वीकृति की  घोषणा की। मंत्री श्री नेताम ने आज अपने जन्म दिवस पर छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम पहुंचकर भगवान श्री लोचन का अराधना कर दैनिक काम-काज की शुरूआत की। आज उनके जन्म दिवस पर नवा रायपुर स्थित निवास पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। 

कृषि एवं आदिम जाति मंत्री  श्री नेताम ने गौशाला में समिति के सदस्यों के साथ गौ-माता की सेवा की उन्हें गुड़ और चारा खिलाया। उन्होंने अपने बाहों में बछडे़ को लेकर लोगों से गौ-माता की सेवा करने की अपील की। मंत्री श्री नेताम इसके बाद माना कैम्प स्थित फिजीकल रेफरल एवं रिहैबिलिटेशन सेन्टर पहुंचे और बच्चों के साथ केक काटकर जन्म दिवस मनाया और उनका हाल-चाल जाना। इस मौके पर उनके परिजन भी मौजूद रहें।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने  इस अवसर पर अपने स्कूली जीवन की यादें साझा कीं। श्री नेताम ने फिजीकल रेफरल एवं रिहैबिलिटेशन सेन्टर के बच्चों के साथ बच्चों को देश-दुनिया के महान व्यक्तित्वों के जीवन संघर्षों का उदाहरण देते हुए कहा कि संघर्षों से घबराने के बजाय, उन्हें अपनी ताकत बनाना चाहिए। उन्होंने संस्था के बच्चों को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव मदद करने के लिए तत्पर हैं। 
मंत्री श्री राम विचार नेताम को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यलय में सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे।

No comments

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य...

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अ...

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...

मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया श...

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में श...

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…