Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रतिबंधित पक्षियों की बिक्री पर वन विभाग करेगा कार्रवाई

  रायपुर। घरों में पाले गए पक्षी प्रेमियों के लिए अभी खुशखबरी है। घरों में पाले गए तोता व अन्य पक्षी के संबंध में राज्य सरकार की ओर से पूर...

 

रायपुर। घरों में पाले गए पक्षी प्रेमियों के लिए अभी खुशखबरी है। घरों में पाले गए तोता व अन्य पक्षी के संबंध में राज्य सरकार की ओर से पूर्व में जारी निर्देश को वन विभाग ने स्थगित कर दिया गया है। बशर्ते अभी जिन घर में तोते होंगे वहां कार्रवाई नहीं होगी। इसके लिए वन विभाग नई दिल्ली से तकनीकी मार्गदर्शन लिया जाएगा। हालांकि अभी प्रतिबंधित संरक्षण पाए गए वन पक्षियों की धड़ल्ले से हो रही बिक्री पर कानूनी कार्रवाई होगी।

दरअसल, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ द्वारा पूर्व में 23 अगस्त को रायपुर जिला सहित प्रदेश में कानूनन संरक्षण पाए तोते एवं अन्य पक्षियों के धडल्ले से बिक्री के संबंध में कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। इसमें संशोधन करते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) द्वारा सभी मुख्य वन संरक्षक एवं वन मंडलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है, जिसके तहत प्रतिबंधित संरक्षण पाए गए वन पक्षियों की धड़ल्ले से हो रही बिक्री पर वर्तमान में कार्रवाई करने को कहा गया है।

पहले वन मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक तोते तथा अन्य संरक्षित पक्षियों को कैद में रखना तथा खरीदी बिक्री करने वाले कार्रवाई करने कहा गया था। वन मुख्यालय ने घरों में तोता तथा संरक्षित पक्षी रखने वालों को सात दिन के भीतर अपने नजदीक वन कार्यालय के अधिकारी अथवा जू के अधिकारी से संपर्क कर उनके सुपूर्द करने का निर्देश जारी किया था। ऐसा नहीं करने पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम द्वारा जिन घरों में तोता होंगे वहां जाकर जब्ती करने के साथ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इससे घरों में पाले गए पक्षी प्रेमियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल वन विभाग ने स्थगित कर दिया है।

No comments

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: पारंपरिक लोक यंत्रों के स...

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह ...

हरेली पर्व हमारी धरती, परिश्रम और परंपरा के प्रति सम्मान का ...

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: दिखी परंपरा और प्रगति की...

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: छत्तीसगढ़ी सुग्घर परंपरा क...

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की खुश...

संस्कृति में सजीव और निर्जीव सभी के प्रति सम्मान और आभार की ...

हरेली तिहार पर आज मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक उल्लास के स...

अब तक 3 लाख से अधिक नैनो डीएपी की बोतलों का भंडारण : नैनो डी...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हरेली पर...