Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 4

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा का रथ धंस चुका है: अखिलेश

  लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने ही बिछाये ज...

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने ही बिछाये जाल में फंस चुकी है और चार जून को उसकी विदाई तय है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ यहां एक होटल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि भाजपा अपने ही नेगेटिव नेरेटिव में फंस गई है। भाजपा का रथ फंस नहीं गया बल्कि धंस गया है। उन्होने कहा कि संविधान को बदलने के भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होगे। किसान भाजपा के काले कानून को भूला नहीं है। वह थार वाली घटना भी नहीं भूला है। किसानो की आय दोगुनी करने वाले भाजपा के वादे को किसान भूला नहीं है, उसकी आय तो दोगुनी नहीं हुयी बल्कि खाद की बोरी से खाद चोरी हो गयी। पिछले एक साल में देश भर में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुका है। श्री यादव ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीटों पर चुनाव जीत रहा है और बची हुयी एक सीट वाराणसी में भी गठबंधन लड़ाई में है। गठबंधन यूपी और देश में सबसे ज्यादा सीटें जीत रहा है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 140 सीटों पर सिमट जायेगी। उन्होने कहा कि भाजपा को जितना पहाड़ चढना था, वह चढ चुकी है। अब उसका पहाड़ से लुढकना शुरु हो चुका है। भाजपा के नेताओ के डायलाग अब कोई सुनना नहीं चाहता और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के समर्थकों से अपील की कि वे अपना वोट खराब न करें और भाजपा को हटाने के लिये गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें।

No comments

शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है :मुख्यमंत्री श्री विष्णु ...

रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन : मु...

सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किय...

प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल से...

दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ...

राज्य के विकास में प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष...

प्रदेश में हर तीसरे दिन उद्योग जगत को नई सौगात और युवाओं को ...

समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मु...

शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान

बाँस के टिशू कल्चर के माध्यम से सूक्ष्म प्रजनन पर पांच दिवसी...