Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा कांड, जानकर हर कोई हुआ हैरान

 भटगांव। छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। दरअसल, यह मामला सारंगढ़ क्षेत्र के अमझर का है। यहां एक युवक ने यु...

 भटगांव। छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। दरअसल, यह मामला सारंगढ़ क्षेत्र के अमझर का है। यहां एक युवक ने युवती के रिश्तेदारों को दो लाख रुपये देकर मंदिर में शादी की। वहीं सुहागरात के दिन ही दुल्हन उसे चकमा देकर फरार हो गई। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। दरअसल, युवक की 21 मई को मंदिर में शादी हुई थी। उसी रात जब स्वजन सोए हुए थे तो दुल्हन मौका देखकर वहां से फरार हो गई। कुछ घंटे बाद जब दूल्हा जागा तो सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अमझर भद्रीडिपा का है। युवक केशव प्रसाद पटेल का संपर्क मोबाइल के माध्यम से ओडिशा के पटनागढ़ जलगलपारा निवासी अज्ञात व्यक्ति से हुआ। उन्होंने अपने परिचित लड़की पूजा पटेल की फोटो भेजकर शादी का प्रस्ताव रखा। युवक को लड़की पसंद आने पर युवती के स्वजनों ने मंदिर में विवाह की बात कही और खर्च में दो लाख रुपये नगद ले लिए।  21 मई 2024 को सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुंडा स्थित दुर्गा मंदिर में शादी हुई। इसके बाद युवक दुल्हन को अपने घर ले आया था। रात के समय जब कमरे में दूल्हा सोया तो मौका देखकर दुल्हन फरार हो गई। रात करीब एक बजे जब केशव प्रसाद की नींद खुली तो दुल्हन उसके कमरे में नहीं मिली। अपने स्वजनों को बताया और फिर बिचौलिया से संपर्क किया तो मोबाइल बंद आया। पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा महसूस किया। मामले में कोतवाली टीआइ भावना सिंह ने कहा मामले में पीड़ित पक्ष से आवेदन मिला है।

No comments

उप अभियंता भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कांड, युवती पकड़ी गई

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति ...

मुख्यमंत्री श्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान ...

मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, अन्य उद्योगों की तरह ...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि: नवागढ़ के किसान संतोष साह...

नैनो डीएपी से प्रति एकड़ 75 रूपए की बचत, आसानी से उपलब्ध और उ...

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सल...

प्रदेश में अब तक 364.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज