Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महादेव सट्टा एप संचालित करने वाले ने लोगो को लगाया चुना, युवक ने की खुदकुशी

   रायपुर। महादेव सट्टा एप संचालित करने एक युवक से 10 लाख रुपये लिए गए। बदले में उसे डेढ़ गुना राशि देने का झांसा दिया गया। जब युवक ने रकम ...

 

 रायपुर। महादेव सट्टा एप संचालित करने एक युवक से 10 लाख रुपये लिए गए। बदले में उसे डेढ़ गुना राशि देने का झांसा दिया गया। जब युवक ने रकम वापस मांगी तो धमकी देने लगे। इससे परेशान होकर संदीप बग्गा ने खुदकुशी कर ली। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। मृतक का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने उधार लेने वाले पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही। सुसाइड नोट में जिसका नाम है वह फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा शंकर नगर सेक्टर-2 में रहने वाले संदीप बग्गा ने जहर का सेवन कर खुदकुशी की है। गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल किया था। जहां संदीप की रविवार तड़के मौत हो गई। मृतक के भाई के मुताबिक उनके भाई ने एक सुसाइड नोट लिखा है, संदीप ने उल्लेख किया है कि नितेश मित्तल उर्फ नितेश गुप्ता ने उससे महादेव सट्टा एप संचालित करने एक वर्ष पहले 10 लाख रुपये लिया है।  सुसाइड नोट के मुताबिक नितेश ने संदीप को 10 लाख रुपये के एवज में 13 से 16 लाख रुपये देने की बात कहा है। सुसाइड नोट में संदीप ने लिखा है कि नितेश से पैसा वापस मांगने लगा तो नितेश ने उसे अलग-अलग नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकी देता था।

No comments

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...