Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार आने के बाद बढ़ी जल जीवन मिशन की रफ़्तार

   रायपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में भाजपा की सरकार आने के बाद रफ़्तार बढ़ने से छत्तीसगढ़ कई बडे राज्यों को पछा...

 

 रायपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में भाजपा की सरकार आने के बाद रफ़्तार बढ़ने से छत्तीसगढ़ कई बडे राज्यों को पछाड़ दिया है। इनमें मध्य प्रदेश सहित आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड,केरल, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य पीछे हो गए हैं। वर्तमान में 28 राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार के दौरान दिसंबर 2022 में छत्तीसगढ़ 33वें पायदान पर था। प्रदेश में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार गठित होते ही इस योजना में तेजी लाई गई और अभी प्रदेश कई बड़े राज्यों की तुलना में 25वें नंबर पर आ गया है। प्रदेश के 78.19 प्रतिशत घरों में नल से जल कनेक्शन लग चुका है। प्रदेश में 50 लाख 539 घरों में नल से जल देने के लिए कनेक्शन दिया जाना है। अभी तक 39 लाख 10 हजार 84 घरों तक कनेक्शन पहुंच गया है। प्रतिदिन पांच से छह हजार नल से जल देने के लिए कनेक्शन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। गांव में पेयजल के लिए टंकियां बनाई जा रही है यहां पाइपलाइन से पेयजल देने को कनेक्शन दिए जो रहे हैं। प्रदेश में पिछले पांच साल तक जल जीवन मिशन के कामकाज में बहुत धीमापन रहा है। मिशन के तहत काम में लापरवाही करने वाले 1,084 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया, 122 अनुबंध निरस्त किए। 110 अमानक स्तर की टंकियों को तोड़ा गया। 634 नल के चबूतरे टूटे और 9,234 अमानक पाइप को बदला गया है। गड़बड़ी करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। 

No comments

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...