Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

तहसील कार्यालय में पटवारी से मारपीट करने वाले तीन सगे भाई सहित चार गिरफ्तार

   अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के चांदो स्थित तहसील कार्यालय में कार्य कर रहे पटवारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप पर पुलिस ने चार ...

 

 अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के चांदो स्थित तहसील कार्यालय में कार्य कर रहे पटवारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप पर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पटवारी का आरोप है कि चारो आरोपित नियम विरुद्ध तरीके से कार्य कराना चाहते थे। पटवारी ने मना किया तो चारो ने कार्यालय में ही उसकी पिटाई कर दी। तहसील कार्यालय चांदो में पदस्थ पटवारी केशलाल पंडो शासकीय कार्य का निष्पादन कर रहा था। उसी दौरान ग्राम कुरडीह थाना चांदो निवासी तीन भाई हिदायतुल्लाह ,जबीउल्लाह , नईम अंसारी व रिश्तेदार फैजुल अंसारी वहां पहुंचे। उन्होंने भूमि बंटवारे के कार्य के संबंध में पटवारी से बातचीत की। पटवारी ने विधिवत प्रकिया के अनुसार काम होने की बात कही। इस पर वे नाराज हो गए। जातिगत गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी। विशेष संरक्षित जनजाति के लोक सेवक के विरुद्ध घटित अपराध को पुलिस ने गंभीरता से लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह ने मारपीट करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया। पुलिस टीम ने ग्राम कुरडीह से सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इनके विरुद्ध धारा 186, 332, 353, 294, 323, 506, 34 भादवि तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है। 

No comments

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...