Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नवापारा के दो घरों में घुसे चोर, नकदी-जेवरात मिलाकर छह लाख से अधिक का सामान पार

  अंबिकापुर। शहर के नवापारा मोहल्ले के दो घरों में घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात गायब कर दिए। दोनों घरों के लोग यहां नहीं थे। घरों में ताला ...

 

अंबिकापुर। शहर के नवापारा मोहल्ले के दो घरों में घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात गायब कर दिए। दोनों घरों के लोग यहां नहीं थे। घरों में ताला लगा था। कुल चोरी छह लाख से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अधिवक्ता केडी प्रजापति तथा राशन दुकान संचालक सुनील मिश्रा के घर चोरी हुई है। दोनों का अगल-बगल पक्के का मकान है। अधिवक्ता केडी प्रजापति न्यायालयीन कार्य से बीते 22 अप्रैल को प्रतापपुर चले गए थे। उनकी पत्नी पहले से ही गृहग्राम चेमी चमनपुर गई थी। घर पर ताला लगाकर निकले अधिवक्ता प्रजापति प्रतापपुर से सूरजपुर जिले के गंगौटी में तिलक समारोह में शामिल होने चले गए थे। देर रात गृहग्राम चमनपुर पहुंचने के अगले दिन 23 अप्रैल को अंबिकापुर न्यायालय में काम कर शाम को वे घर लौटे। चाबी लगाते ही ताला खुल गया। अंदर सबकुछ व्यवस्थित था इसलिए उन्हें संदेह नहीं हुआ। कुछ देर बाद वे शहर निकल गए थे। रात को जब वे घर लौटे तो बैडरूम के बगल के पूजा कमरे की पेटी अपने जगह से अन्यत्र दिखी।पेटी का ताला भी टूटा था। उन्हें संदेह हुआ। जब उन्होंने पेटी खोली तो गहनों के खाली डिब्बे नजर आए। तब उन्हें चोरी का पता चला। अधिवक्ता प्रजापति के अनुसार बेटे की शादी के लिए उन्होंने 2021 में चार लाख के आभूषण बनवाए थे। ये सारे आभूषण चोरी कर लिए गए हैं।

No comments

सीएम विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को 1 लाख टन अतिरिक्त...

उद्योगों की मांग अनुसार कौशल विकास पाठ्यक्रम डिजाइन करें : र...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमि...

बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

वतंत्रता दिवस पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा में करें...

: भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धू...

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 19 अगस्त को निकल...

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से घर-घर पहुँची ग्रीन एनर्जी

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग से युवाओं और महिलाओं को मिली नई दिश...

आदि कर्मयोगी अभियान: जनजातीय बहुल गांवों मेंबुनियादी सुविधाए...