Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, August 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रेलवे ने तैयार किया साफ्टवेयर अब ट्रेन में बुक कर सकेंगे मनपसंद सीट

 रायपुर।  हवाई जहाज और सिनेमा हाल के टिकट की तर्ज पर अब रेलवे यात्रियों को ट्रेनों में मनपसंद सीट देने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में...

 रायपुर।  हवाई जहाज और सिनेमा हाल के टिकट की तर्ज पर अब रेलवे यात्रियों को ट्रेनों में मनपसंद सीट देने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए नया साफ्टवेयर लगभग तैयार है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के अधिकारियों के मुताबिक व्यवस्था लागू होने पर देशभर के यात्रियों को घर बैठे ही खाली बर्थ की सूची उपलब्ध होगी। यात्रियों को अपर-लोअर या फिर विंडो सीट पसंद करने का अधिकार भी नई व्यवस्था में मिलेगा। व्यवस्था के अंतर्गत यात्रियों को यह भी पता चल जाएगा कि यात्रा की तारीख को ट्रेन में कितनी सीटें खाली हैं और उनकी जगह क्या है। रायपुर रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि नए एप के जरिए ट्रेन का नाम और यात्रा की तिथि डालकर सर्च करते ही एसी से लेकर स्लीपर क्लास तक के कोच का डायग्राम यात्रियों की मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा। डायग्राम देखकर यात्री अपनी पसंद की सीट आसानी से बुक कर सकेंगे। जिन बर्थ या सीट को पूर्व में ही आरक्षित कर लिया गया होगा, उन पर निशान लगा होगा। खाली बर्थ या सीट पर कोई निशान नहीं होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ विकास कश्यप ने कहा, यात्रियों को मनपसंद सीट उपलब्ध कराने के लिए नया साफ्टवेयर लगभग तैयार है। जल्द ही एप को लांच किया जाएगा। इस प्रणाली के विकसित होने के बाद यात्रियों को यह भी पता चल जाएगा कि ट्रेनों में कितनी सीटें खाली हैं। वे पसंद के अनुसार टिकट बुक कर सकेंगे।

No comments

राज्य के कर्मचारियों के DA में 2% की होगी वृद्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय स...

सूरजपुर के गाँवों में लौटी सौर ऊर्जा की रोशनी

श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र

भारत दिवस परेड 2025 में छत्तीसगढ़ की भव्य प्रस्तुति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट क...

राज्यपाल रमेन डेका ने किए महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के दर्...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

गांव-गांव में बच्चों की सुरक्षा के लिए तैयार होंगे सुरक्षा प...

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में...